फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी। - फोटो : MUSSOORIE
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में दिव्य ज्योति समाज कल्याण सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शॉल, स्मृति चिह्न और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री से मानदेय बढ़ाने की मांग भी की। कैबिनेट मंत्री ने उन्हें कार्रवाई की भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि महामारी के कठिन दौर में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसेवा की। लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने स्टोर रूम के निर्माण के लिए 6 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस दौरान दीपक पुंडीर, बीर सिंह चौहान, कनिका, सीता देवी, किरण, गजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह पंवार, राहुल रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, हरेंद्र रावत, जयराम, रजनी, रीता, सुंदर उनियाल, किशन पुंडीर, अनुराग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें