फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird Watching: आसन बैराज में पक्षियों का संसार...पर्यटकों की बहार, संख्या पहुंची 50 हजार के पार

Tue, 30 Jan 2024 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

हथिनी कुंड बैराज में साहसिक जन क्रीड़ा गतिवधियां शुरू हो चुकी हैं। यहां जेट बोट, मोटर बोट और पैडल बोट आदि गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। व
विज्ञापन
आसन बैराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसन कंजर्वेशन रिजॉर्ट पक्षी अवलोकन के शौकीनों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां बोटिंग करते हुए पक्षियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। अक्तूबर से यहां साइबेरियन प्रवासी पक्षियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। उसके बाद पक्षी अवलोकन के शौकीन पहुंचने लगते हैं। यह सिलसिला मार्च तक रहता है। पिछले साल के मुकाबले इस बार 26.1 फीसदी अधिक पर्यटक आसन कंजर्वेशन रिजॉर्ट पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


हथिनी कुंड बैराज में साहसिक जन क्रीड़ा गतिवधियां शुरू हो चुकी हैं। यहां जेट बोट, मोटर बोट और पैडल बोट आदि गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री के नाम से अटल पार्क भी बनाया गया है। यह थीम पार्क है। हथिनी कुंड बैराज के थीम पार्क बनने के बाद आसन कंजर्वेशन रिजार्ट प्रबंधन को पर्यटकों की संख्या कम होने की आशंका सता रही थी। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से ही सबसे अधिक पर्यटक आसन कंजर्वेशन रिजार्ट पहुंचते हैं। हथिनी कुंड बैराज इस राज्यों के पास है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Uttarakhand: विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर होगी भर्ती, पांचवीं पास कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन


पिछली बार के मुकाबले इस बार कंजर्वेशन रिजार्ट में 13,236 पर्यटक अधिक पहुंच चुके हैं। वित्त वर्ष 2021-2022 में 37,263 पर्यटक आसन कंजर्वेशन रिजार्ट आए थे। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 में 50,499 पर्यटक पहुंचे हैं। पर्यटकों की बढ़ती हुई संख्या से रिजॉर्ट प्रबंधन के अधिकारियों और कर्मचारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

75 रुपये है बोटिंग का खर्चI
हथिनी कुंड बैराज में प्रति व्यक्ति बोटिंग का शुल्क 100 रुपये हैं। वहीं, आसन कंजर्वेशन रिजार्ट में एक बोट का शुल्क 300 रुपये है। एक बोट में चार लोग बैठ सकते हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति बोटिंग का शुल्क 75 रुपये हो जाता है।

ठहरने की भी सुविधाI
आसन कंजर्वेशन रिजार्ट में पर्यटकों के ठहरने के लिए तीन हट और डोरमैटरी की सुविधा उपलब्ध है। हट का एक दिन का किराया 3200 रुपये है। जबकि डोरमैटरी के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये किराया लिया जाता है।
विज्ञापन


आसन कंजर्वेशन रिजॉर्ट में पर्यटकों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाने के लिए हम प्रयासरत रहते हैं। यह बड़ा सुखद है कि पर्यटक लगातार बड़ी संख्या में यहां आ रहे हैं। उम्मीद है कि पर्यटकों की संख्या अभी और बढ़ेगी।
- गिरिवर सिंह, प्रबंधक, आसन कंजर्वेशन रिजॉर्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें