I
I
I
I- तरह-तरह के डिजाइन ग्राहकों को लुभा रहाI
मौसम के बदलते ही सर्दी जोर पकड़ने लगी है। लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। शहर का पलटन बाजार, धर्मपुर, प्रेमनगर, तिब्बती बाजार गर्म कपड़ों से सज गया है। तरह-तरह की डिजाइन लोगों को लुभा रहा है। सबसे अधिक महिलाओं के ट्रैक शूट और बच्चों के पोंचू पसंद किए जा रहे हैं।
इसके अलावा ऊनी कपड़ों में कश्मीरी शॉल, डिजाइनर स्वेटर, ट्रॉउजर, स्वेट टीशर्ट, जैकेट, ट्रैक सूट की जमकर खरीदारी हो रही हैं। बाजार में 500 रुपये से पांच हजार तक के स्वेटर और 1200 रुपये से 15000 रुपये तक की कश्मीरी शॉल भी मौजूद हैं। दुकानदारों ने बताया कि नवंबर से फरवरी तक गर्म कपड़ों की बिक्री होती है। हालांकि दिसंबर और जनवरी में गर्म कपड़े सबसे अधिक बिकते है। पलटन बाजार के रेहान ने बताया कि बच्चो के लिए डिजाइनर स्वेटर, ट्रैक सूट और पोंचू खूब पसंद किए जा रहे हैं। बुजुर्गों के लिए स्वेटर और शॉल में भी नए डिजाइन आए हुए हैं। इसके अलावा वूलेन टॉप और जैकेट की मांग भी बढ़ रही है। इसमें डेढ़ हजार से पांच हजार तक की जैकेट, दो हजार तक का ट्रैक सूट खूब बिक रहे हैं। दुकानदारों की रोजाना 25 से 30 हजार रुपये तक की बिक्री हो रही है।
I- पहली बार बच्चे पहनेंगे पोंचूI
बता दें कि इस बार बच्चों के लिए पोंचू का नया ट्रेंड आया है अब छोटे बच्चे भी पोंचू पहने दिखाई देने लगे हैं। अबतक जो पोंचू आता था वह महिलाओं और लड़कियों के लिए ही आता था।