फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फिल्म भेजा फ्राई देख लोट पोट हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता विनय पाठक ने भी दर्शकों के साथ देखी अपनी फिल्म
विज्ञापन




फिल्म भेजा फ्राई का नाम आते ही सबसे पहले अभिनेता विनय पाठक का चेहरा दिमाग में आता है और चेहरे पर एक मुस्कान। फिल्म में विनय पाठक की बेहतरीन एक्टिंग और सुपर कॉमेडी ने लोगोें को हंसने के लिए मजबूर कर दिया।

दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहले दिन चलीं फिल्मों में विनय पाठक की फिल्म भेजा फ्राई भी खास रही। शुक्रवार की शाम सिल्वर सिटी के थियेटर में अभिनेता विनय पाठक ने भी दर्शकों के साथ थियेटर में अपनी फिल्म देखी। कम बजट में बनी भेजा फ्राई फिल्म दर्शकों के बीच सफल रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन




फिल्म खत्म होने के बाद दर्शकों ने विनय पाठक के साथ सेल्फी ली और उनके ऑटोग्राफ भी लिए। लंबे अरसे से बॉलीवुड अभिनेता विनय पाठक फिल्मों में ही नहीं नाटकों में भी कम कर रहे हैं। वह एक थिएटर आर्टिस्ट भी है।
विज्ञापन






नाटक में भी काम करते हैं विनय पाठक

विनय पाठक को सिनेमा जगत में प्रसिद्ध फिल्म खोसला का घोसला में आसिफ इकबाल की भूमिका से मिली। इसके बाद भेजा फ्राई में भी उनके अभिनय को दर्शकों ने बहुत सराहा। जॉनी गद्दार, खोया खोया चांद के अभिनय से सबका दिल जीत लिया। फिल्म जिस्म, रब ने बना दी जोड़ी और माई नेम इज खान जैसी फिल्मों में सहायक भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें