फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शक्तिनहर के किनारे सड़क पर शाम ढलते ही पसर जाता है अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्हाल बार्डर से डाकपत्थर तक जाने वाली शक्तिनहर के किनारे 15 किलोमीटर लंबी सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति तब है जब नहर पर बने बिजली घरों से बिजली उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन


डाकपत्थर से लेकर कुल्हाल तक पछवादून की तीन महत्वपूर्ण बिजली परियोजनाओं को पानी की आपूर्ति के लिए बनाई गई शक्तिनहर के किनारे की सड़क शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाती है। प्रदेश के कुल्हाल बार्डर से प्रवेश करने वाले हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ आदि के पर्यटक व यात्री शक्तिनहर के किनारे बनी सड़क से ही डाकपत्थर व कालसी आदि के लिए आवाजाही करते हैं। इसके अलावा क्षेत्र के डाकपत्थर, नवाबगढ, भीमावाला, ढकरानी, ढालीपुर, कुंजा, मटक माजरी, कुल्हाल आदि गांवों के ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही भी इसी सड़क से हो रही है। सड़क नहर के किनारे होने से वाहनों के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने का खतरा बना रहता है। भीमावाला की प्रधान रेखा देवी, नवाबगढ़ की प्रधान शबाना मलिक, ढकरानी की प्रधान जहीरा बेगम, कुल्हाल के प्रधान मोहम्मद सलीम का कहना है कि शक्तिनहर के किनारे की रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाई जानी चाहिए। इससे नहर के आसपास के क्षेत्र में लोगों को आवाजाही सुगम होगी और नहर की सुंदरता भी बढेगी। जलविद्युत निगम के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा करके आवश्यक कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें