फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ओपन माइक प्रतियोगिता में आर्यमन रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। शंकरपुर स्थित गंगादर्शन पब्लिक स्कूल में नववर्ष के अवसर पर अक्षांश फाउंडेशन उत्तराखंड के माध्यम से ओपन माइक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी रुचि के अनुसार गीत, शायरी, चुटकुले, देशभक्ति गीत व कविताएं प्रस्तुत कीं। इस मौके पर फाउंडेशन के निदेशक रियासत खान रियाज ने कहा इस प्रकार के मंच प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सहायता करते हैं। प्रतियोगिता में आर्यमन ने प्रथम, मुंसिफ जिया ने द्वितीय व आकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें