फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों को मुफ्त मिले ऑडिटोरियम

विज्ञापन
संस्कृति निदेशक बीना भट्ट को ज्ञापन सौंपते उफतारा के पदाधिकारी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन रेडियो एसोसिएशन उफ़तारा ने संस्कृति निदेशक बीना भट्ट को ज्ञापन सौंपकर रिस्पना पुल के पास बनाए गए ऑडिटोरियम को कलाकारों को निशुल्क उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कलाकारों की मांग पर ही ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया है। लेकिन इसका तीन घंटे का किराया गुपचुप तरीके से 15 हजार रुपये तय कर दिया गया है, जो कई कलाकारों के लिए दे पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इतने ज्यादा किराये के कारण इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि किराया इतना अधिक किराया होने से कलाकारों को भारी निराशा हुई। अध्यक्ष प्रदीप भंडारी और महासचिव अमरदीप गोदियाल ने अगले तीन वर्षों के लिए कलाकारों और आर्थिक रुप से कमजोर संस्था संगठनों को मुफ्त ऑडिटोरियम उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें