फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 बोर की रायफल के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रायफल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक शमशेर अली मय पुलिस टीम गश्त पर थे। तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रजौली गांव की तरफ एक व्यक्ति बंदूक लेकर घूम रहा है। जिस पर पुलिस ने रजौली स्थित खेड़े के सामने सड़क से एक व्यक्ति को 12 बोर की सिंगल बैरल अवैध रायफल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुनील बिल्जवाण निवासी ग्राम रजौली थाना सहसपुर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ 25/3 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में सिपाही सुधीर कुमार और प्रवीण कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें