फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MOU: 100 बच्चों को नीट, जेईई की एक साल तक मुफ्त कोचिंग देगी सेना, इस तरह किया जाएगा चयन

Fri, 14 Oct 2022 09:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में आरआईएमसी के सभागार में इसके लिए अनुबंध किया गया।
विज्ञापन
कोचिंग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना और सामान्य परिवारों के 100 बच्चों को नीट, जेईई की एक साल तक मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी। यह कोचिंग गढ़वाली इंडियन आर्मी आईओसी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दी जाएगी। जो देहरादून के वॉर मेमोरियल गर्ल्स एवं ब्वॉय हॉस्टल में संचालित होगा।

विज्ञापन


राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में आरआईएमसी के सभागार में इसके लिए अनुबंध किया गया। गढ़वाल राइफल्स, इंडियन ऑयल और ट्रेनिंग पार्टनर नेशनल इंटीग्रिटी एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (नाडो) के बीच इसे लेकर अनुबंध किया गया। मुख्य अतिथि राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कहा कि यह बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक सैनिक को हमेशा बच्चों के भविष्य की चिंता रहती है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड एक सैन्य बहुल प्रदेश है। हर पांचवा सैनिक उत्तराखंड से है। उन्होंने युवाओं के चारित्रिक उत्थान पर बल दिया। कहा कि बचपन से ही नैतिक शिक्षा की आवश्यकता है। उन्होंने जीबी पंत यूनिवर्सिटी में निवेश करने की आईओसी से अपील की।

उधर, बृहस्पतिवार से ही उक्त योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से उत्तराखंड के बच्चों का चयन किया जाएगा। इस दौरान गढ़वाल राइफल्स व गढ़वाल स्काउट के कर्नल ऑफ द रेजीमेंट लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, आईओसी के एचआर निदेशक आरके महापात्रा, नीडो के सीईओ डॉ. रोहित श्रीवास्तव, जीओसी उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री, डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर अनिर्बन दत्ता, कमांडेंट ब्रिगेडियर वीएम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्रीनगर में लड़कियों के लिए खुलेगा सुपर-50
स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में सुपर-30 और सुपर-50 योजना चला रही है। योजना की मदद से 22 बच्चे आईआईटी, आठ एनआईटी और 42 बच्चे एनडीए में सफल हुए हैं। उनका लक्ष्य सुपर-30 के तहत आईएएस की कोचिंग गरीब बच्चों को दिलाना है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में सिर्फ लड़कियों के लिए सुपर-50 योजना शुरू की जाएगी।

इस तरह किया जाएगा चयन
गढ़वाली इंडियन आर्मी आईओसी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ट्रेनिंग पार्टनर नीडो के सीईओ डॉ. रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी www.niedo.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। चयनित बच्चों को एक साल तक हॉस्टल में रहने के साथ ही तमाम सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर है। 12वीं में 55 प्रतिशत अंकों के साथ पास हुए छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा, साक्षात्कार व मनोवैज्ञानिक स्क्रीनिंग के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा। जिसमें 40 सवाल पू्छे जाएंगे। प्रत्येक सही जवाब पर चार अंक मिलेंगे। जबकि हर गलत जवाब पर एक अंक कट जाएगा। परिवार की सालान आय आठ लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। लिखित परीक्षा एक घंटे की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें