Pithoragarh: बाराकोट खोलका में सेना का वाहन कार के ऊपर पलटा, हाईवे किनारे मलबा जमा होने से हुआ हादसा
Wed, 20 Nov 2024 03:03 PM IST
सार
बाराकोट खोलका में सेना का वाहन अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। दरअसल, हाईवे किनारे मलबा जमा होने से सेना के वाहन ने नियंत्रण खोया।
कार पर पलटा सेना का वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट पिथौरागढ़ हाईवे के पास बाराकोट खोलका में सेना का वाहन कार पर पलट गया। गनीमत रही कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।