फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सैन्यकर्मी से जमीन के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर सैन्यकर्मी वीरेंद्र सिंह से 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले वीरेंद्र ने साल 2022 में कारगी चौक के पास शिव विहार निवासी व प्रॉपर्टी डीलर मुकेश कमड़ी से बंजारावाला मौजा में एक भूमि का सौदा 28.50 लाख में तय किया था, जिसके लिए 23 लाख की अग्रिम राशि नकद दी थी, जिसका उल्लेख विक्रय अनुबंध पत्र में किया गया। सैन्यकर्मी ने तीन माह बाद बैनामा कराने को कहा तो डीलर बहाने बनाने लगा। बाद में पता चला कि दिखाई गई जमीन मुकेश की थी ही नहीं। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें