फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पत्नी की तलाश करता हुआ होटल में पहुंचा कारोबारी, सेना के कर्नल के साथ ऐसे हाल में देख हुआ आग बबूला

Mon, 03 Apr 2023 03:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एक कारोबारी अपनी पत्नी की तलाश करते हुए नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के एक होटल में पहुंचे थे। वहां उसने पत्नी को एक सख्श के साथ देखा तो वह आग बबूला हो गए। पता चला कि जिस सख्श के साथ उनकी पत्नी आई थी वह सेना का कर्नल है। दोनों एक दूसरे को 25 वर्षों से जानते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक कारोबारी ने अपनी पत्नी को सेना के कर्नल के साथ होटल में पकड़ लिया। इस पर कारोबारी ने खूब हंगामा किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई और मामले में बीच बचाव किया। कुछ देर बाद दोनों को आपस में विवाद सुलझाने की सलाह देकर घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


शहर के एक कारोबारी अपनी पत्नी की तलाश करते हुए नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के एक होटल में पहुंचे थे। वहां उसने पत्नी को एक सख्श के साथ देखा तो वह आग बबूला हो गए। पता चला कि जिस सख्श के साथ उनकी पत्नी आई थी वह सेना का कर्नल है। दोनों एक दूसरे को 25 वर्षों से जानते हैं। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी। कुछ देर बाद कारोबारी खुद ही थाने पहुंच गए। पुलिस ने कारोबारी को खुद होटल जाकर मामला सुलझाने को कहा।

ये भी पढ़ें...Mussoorie Accident: इमरजेंसी में आए 28 घायल हुए परेशान, दर्द से कराह रहे थे, पर इलाज के लिए करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


तब कारोबारी ने कहा कि वह गया तो कर्नल उनके साथ मारपीट कर सकता है। पुलिस कारोबारी के साथ होटल में पहुंची तो उसकी पत्नी होटल में कर्नल संग मौजूद थी। पुलिस महिला, उसके पति और कर्नल को लेकर थाने पहुंची। वहां कर्नल ने कहा कि उसकी महिला से पुरानी पहचान है। परिचित की तरह उसने मिलने के लिए महिला को होटल में बुलाया था। हालांकि, महिला के पति ने इस सवाल उठाए। पुलिस ने किसी तरह मामला सुलझाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें