देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैंक सुरक्षाकर्मियों के असलहे जमा नहीं होंगे। इस बाबत मंगलवार को जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने आदेश दिए। डीएम के अनुसार पंचायत चुनाव को देखते हुए लाइसेंसधारकों को थाना-चौकी के अलावा शस्त्र व्यवसायी के पास असलहे जमा कराने के आदेश दिए गए थे। बैंकों की सुरक्षा को देखते हुए वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।