पीड़ित महिलाओं ने बताया कि सभी छह बदमाशों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। बदमाश पंजाबी में बात कर रहे थे और उनके पास कुल्हाड़ी, डंडे एवं अन्य धारदार हथियार थे। सूचना पर एएसपी देवेंद्र पिंचा मौके पर पहुंचे। वहीं एसपी प्रमोद कुमार एवं एसओजी के तुषार बोरा ने मामले की जानकारी जुटाई। पीड़ित महिला जोगिंदर कौर की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी धारा 395, 397 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
खुलासे के लिए चार टीमें गठित
एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि डकैती के मामले में चार टीमों का गठन किया गया है। एसओजी भी मामले की जांच कर रही है। एएसपी ने बताया कि क्षेत्र के अपराधी छवि के लोगों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। एएसपी ने बताया कि वह गांव दीननगर में एसओजी टीम के साथ डेरा डाले हुए हैं। मामले की हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।