फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग करेंगे अरबाज खान

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता एवं निर्देशक अरबाज खान उत्तराखंड में भी फिल्मों की शूटिंग करेंगे। उत्तराखंड में फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े अभिनव थापर से मुलाकात में उन्होंने इस पर स्वीकृति दी।
विज्ञापन

एक अवॉर्ड कार्यक्रम में शिरकत करने देहरादून आए अरबाज खान से सोमवार को अभिनव थापर ने मुलाकात की। थापर ने अरबाज खान को उत्तराखंड में देहरादून, टिहरी झील सहित अन्य जगहों पर शूटिंग का न्योता दिया, जिसे अरबाज खान ने स्वीकार किया। थापर ने बताया कि अरबाज खान आने वाले समय में अपने होम प्रोडक्शन की शूटिंग का भी उत्तराखंड में विचार कर सकते हैं। यदि अरबाज खान प्रोडक्शन जैसे बड़े निर्माता ग्रुप उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आए तो प्रदेश में रोजगार और पर्यटन के अवसरों को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें