फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीएफ की महिलाओं के कार्यों की सराहना की

विज्ञापन
बडोवाला में आयोजित सीएलएफ की वा​​​षिर्क बैठक में उप​स्थित अति​​थि। स्रोत संस्था
विज्ञापन
विकासनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सक्षम स्वायत्त सहकारिता रामपुर भाऊवाला सीएफ भवन बडोवाला में आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष जड़ी बूटी राज्य मंत्री भगवानपुर भुवन विक्रम डबराल और ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत ने किया। बैठक में सुमित्रा रौतेला, शकुंतला, प्रेमलता और एकता राणा ने रीप परियोजना व एनआरएलएम के वार्षिक गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण दिया गया। उपाध्यक्ष जड़ी बूटी राज्य मंत्री ने विस्तार से महिलाओं को विपणन से जुड़ी समस्याओं और उनके निस्तारण के बारे में बताया। ब्लॉक प्रमुख ने ब्लॉक स्तर की योजनाओं की जानकारी दी। जिला पंचायत सदस्य हुकुम सिंह पटवारी ने सक्षम सीएफ की महिलाओं के कार्यों की सराहना की। इस दौरान ग्राम प्रधान भगवानपुर सोनिया रमोला, भूतपूर्व ग्राम प्रधान भाऊवाला प्रवीण चौहान, उमा भट्ट, स्वाति, सीमा सेमवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें