पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शंकरपुर स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य आदेश कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय की कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई निर्धारित है। उन्होंने बताया कि आवेदन संबंधी जानकारी अभिभावक आनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं।