फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बैक पेपर परीक्षा के लिए 18 से 22 अक्तूबर तक होंगे आवेदन

Sun, 18 Oct 2026 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में सत्र 2023-26 के उन विद्यार्थियों को बैक पेपर परीक्षा का अवसर मिलेगा, जो स्नातक पाठ्यक्रम के पांचवें या छठे सेमेस्टर में किसी विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को वर्ष लाभ देने के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 18 से 22 अक्तूबर तक किए जा सकेंगे। परीक्षा शुल्क 22 अक्तूबर तक जमा करना होगा और विद्यार्थियों को परीक्षा आवेदन की हार्ड कॉपी 25 अक्तूबर तक महाविद्यालय में जमा करनी होगी। प्राचार्य डीएस नेगी ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देश पर छात्रहित में बैक पेपर परीक्षा का अवसर दिया जा रहा है। विद्यार्थी निर्धारित समय में आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें