फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विदेशी धरती पर आन्या व एजेंल ने बढ़ाया देश का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
- शटलर आन्या ने इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में किया प्रतिभाग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। अजरबैजान में आयोजित हुई इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज 2026 में उत्तराखंड की आन्या बिष्ट व एंजेल पुनेरा ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों शटलर खिलाड़ियों ने विदेशी धरती पर पदक जीत देश के साथ उत्तराखंड का भी नाम रोशन किया। आन्या ने महिला डबल्स में अपनी जोड़ीदार एंजेल के साथ शानदार खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में 20 से भी अधिक देशों ने भाग लिया। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की छात्रा आन्या की इस जीत पर बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आन्या की बड़ी उपलब्धि है। आन्या बैडमिंटन की दुनिया में अपना और देश का नाम रोशन करेंगी। बताया कि अजरबैजान इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज 2026 प्रतियोगिता पालीटेक्निक यूनिवर्सिटी आईना, सुल्तानोवा बाको में तीन से आठ फरवरी तक आयोजित की गई थी। इस दौरान कोच ओम सिमल्टी व स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें