फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 100 और 200 मीटर में अनुज सबसे तेज दौड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। डाकपत्थर खेल मैदान में अंतिम दिन कई खेल हुए। बालक वर्ग 100 और 200 मीटर दौड़ में अनुज वर्मा पहले, 400 मीटर में अमन, 1500 मीटर में मनोज, 5000 मीटर में सुजल पहले स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग में 800 मीटर में सोनाक्षी, 1500 मीटर में रितिका, 3000 मीटर में मीनाक्षी ने पहला स्थान प्राप्त किया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अंतिम दिन के खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डॉ. जगदीश सिंह नेगी किया। इस दौरान रणवीर सिंह तोमर, दिनेश चौहान, जेडी शर्मा, खुशीराम, नरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, वीरेंद्र सिंह, संजय, चमन, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें