फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जरूरतमंद बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजाला कर रहे अनुज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा पास करने वाले अनुज शेखर चमोली जरूरतमंद बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजाला करने का काम कर रहे हैं। अनुज दस जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। उत्तराखंड सचिवालय में कार्यरत समीक्षा अधिकारी अनुज का चयन पीसीएस परीक्षा-2021 में महिला कल्याण विभाग में बतौर केस वर्कर अधिकारी के तौर पर हुआ है।
विज्ञापन


मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम बरसूडी निवासी अनुज ने वर्ष 2015 एवं 2016 में एसएससी सीजीएल की परीक्षा पास की और इसके बाद एक साल तक शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार में काम किया। उनका चयन वर्ष 2019 में नायब तहसीलदार पद पर भी हुआ, लेकिन मां का स्वास्थ्य खराब होने के कारण साल 2019 में उन्होंने सचिवालय में समीक्षा अधिकारी का चयन किया और वर्तमान में यहीं कार्यरत हैं। उन्होंने बताया, जरूरतमंद बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री उपलब्ध कराने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को निशुल्क कोचिंग भी देते हैं। अनुज के पिता चंडी प्रसाद चमोली वर्तमान में रुद्रप्रयाग जिले में मनरेगा लोकपाल के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें