देहरादून। कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज किया। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया संगठन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा कि कई दशकों से कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार होता रहा है। लेकिन पूर्व की सरकारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया ना ही उन्हें वहां दोबारा बसाने पर विचार हुआ वर्तमान में भाजपा सरकार इस काम को कर सकती है। इसलिए चाहिए कि कश्मीरी पंडितों को कश्मीर में दोबारा से बचाया जाए। लेकिन अलगाववादी और आतंकवादी सोच के कुछ लोगों ने फिर से कारनामे करने शुरू कर दिए हैं हाल ही में हुई अजय पंडिता की हत्या इसका ताजा उदाहरण है। यदि अब भी सरकार मान रही तो अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।