फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढ़करानी गांव में बुखार से एक और मौत, ग्रामीणों में भय का वातावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत ढकरानी में संदिग्ध बुखार से सोलह वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। लगातार दूसरे सप्ताह के अंदर गांव में बुखार से होने वाली यह तीसरी मौत है। बुखार पीड़ितों की मौत से ग्रामीणों में भय का वातावरण बना हुआ है। उधर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि बुखार के प्रकोप के लगातार नुकसान पहुंचाने के बावजूद भी विभाग लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम ढकरानी के वार्ड नंबर छह के निवासी रामआसरे के सोलह वर्षीय पुत्र अर्जुन की संदिग्ध बुखार से मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक युवक को कई दिन पहले बुखार हुआ था जिसके उपरांत उसकी लगातार स्थिति बिगड़ती चली गई। क्षेत्र स्थित कई चिकित्सकों व अस्पतालों में युवक का उपचार कराया गया लेकिन लगातार गिरती प्लेटलेट्स के कारण उसकी मृत्यु हो गई। बताते चलें कि एक सप्ताह पहले ग्राम निवासी फरीदा पत्नी अब्दुल रज्जाक व शबाना पत्नी रिजवान की भी संदिग्ध बुखार के कारण मौत हो गई थी। बुखार के प्रकोप के निरंतर बढ़ने व एक के बाद एक हो रही मौत से ग्रामीणों में भय का वातावरण बन रहा है।
ग्रामीण को गांव में डेंगू के फैलने की आशंका
ग्राम सभा सदस्य रियाज अली, जिशान अली, अशरफ अली, सरफराज अली का कहना है कि पिछले एक महीने से ढकरानी गांव में डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। जिसकी सूचना ग्रामीणों के माध्यम से लगातार स्वास्थ्य विभाग को दी जा रही है। इसके अलावा तहसील प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई गई है। इसके बावजूद कोई भी विभाग ग्रामीणों की सुध लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

ढकरानी में बुखार पीड़ितों के सर्वे के लिए आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। इसके अलावा बुखार पीड़ितों के उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में डेंगू का अलग से वार्ड बनाया गया है। अस्पताल आने वाले रोगियों को हरसंभव उपचार की व्यवस्था की गई है। -डॉ.केएस चौहान, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी।
सीएम पोर्टल पर की शिकायत
ग्राम निवासी अशरफ अली ने गांव में फैल रहे बुखार व स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि एक महीने से चल रही स्थिति को नियंत्रित करने के मामले में किसी प्रकार का प्रयास नहीं किया जा रहा है। डेंगू के प्रकोप से बचाव के लिए गांव में फॉगिंग या कीटनाशकों के छिड़काव जैसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। शिकायत में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें