फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Registry fraud Case: गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन बेचने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज , जानिए पूरा मामला

Tue, 23 Jul 2024 03:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

शिकायत होने पर एसआईटी ने मामले की जांच की। इस दौरान पाया कि रामानुज पुत्र तीर्थ सिंह निवासी नेहरू कॉलोनी कोई व्यक्ति नहीं है
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में एक और मुकदमा नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ है। आरोप है कि फर्जी फर्म का प्रतिनिधि बनकर फर्जीवाड़ा किया गया है। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि सोमन एसोसिएट के प्रतिनिधि रामानुज की तरफ से वर्ष वर्ष 2011-12 में ईस्ट होप टाउन स्थित कई जमीनों की रजिस्ट्रियां की गईं।

विज्ञापन


शिकायत होने पर एसआईटी ने मामले की जांच की। इस दौरान पाया कि रामानुज पुत्र तीर्थ सिंह निवासी नेहरू कॉलोनी कोई व्यक्ति नहीं है। पते पर जाकर पड़ताल की तो पता लगा कि उक्त पते पर इस नाम का कोई व्यक्ति न तो रहता है और न पहले रहा है। जांच में पता लगा कि रामानुज बना व्यक्ति विपुल कुमार है।

Uttarakhand: अब राज्य सरकार करेगी मेट्रो नियो प्रोजेक्ट को 100 % फंडिंग, बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर लगी मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका पता तब लगा जब अप्रैल 2022 में इस जमीन का शुद्धिकरण विलेख पंजीकृत हुआ। इसमें विपुल निवासी क्लेमेंटटाउन का नाम भी एक पक्ष से शामिल है। इस विपुल ने पूर्व में रामनुज बने व्यक्ति का फोटो और अंगूठे का निशान मिला है। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी विपुल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोप है कि सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट का 21 अगस्त 1997 का फर्जी आदेश लगाते यह जमीन आरोपी ने सोमन एसोसिएट के नाम की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें