फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धूमधाम से मना द सेपियंस का वार्षिक खेल दिवस

विज्ञापन
सेपियंस स्कूल में वार्षिकोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं। स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
विकासनगर। द सेपियंस स्कूल का 21वां वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील कुमार, सर्वे ऑफ इंडिया के अपर अधीक्षक योगेश चंद्र, विजेंद्र कुमार, कृति शर्मा व विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस सभी ने विद्यालय में लगाई गई बद्रीनाथ, केदारनाथ, लाखामंडल की झांकियों का निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 11-11 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की अध्यक्ष इंदिरा रानी सपरा ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रबंधक रविकांत सपरा, रशिता सपरा, निदेशक रश्मि गोयल, प्रधानाचार्य नवीन तनेजा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें