राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड में आयोजित विद्यालय स्तरीय विज्ञान महोत्सव का परिणाम शनिवार को जारी किया गया। इसमें स्वास्थ्य विषय पर आधारित प्रतियोगिता में किरण शाह ने पहला, रेनू ने दूसरा, प्रतिज्ञा ने तीसरा और माही ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
पर्यावरण के लिए जीवन शैली पर आधारित प्रतियोगिता में निदा ने पहला, महक ने दूसरा, माही ने तीसरा और आफरीन ने चौथा स्थान प्राप्त किया। ऐसे ही कृषि विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में काजल ने पहले, नीतू व दीपिका ने दूसरे, संगीता ने तीसरे और पूर्णिमा व सृष्टि चौथे स्थान पर रही। संचार एवं परिवहन विषय में शुभी खन्ना पहले, कृतिका व तनीषा दूसरे, कुमकुम तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में कक्षा आठ पहले, कक्षा छह ए दूसरे और छह बी के छात्र तीसरे स्थान पर रहे।