फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ओरिएंटेशन कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐन मैरी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हुई। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और ईश वंदना से हुई। इसके बाद एक लघु फिल्म के जरिए अभिभावकों को स्कूल के माहौल, पढ़ाई के तरीके और बच्चों के विकास से जुड़ी बातों से परिचित कराया गया। प्रधानाचार्य पल्लवी गुप्ता ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना है। किंडरगार्टन समन्वयक अनुभा नेगी ने अभिभावकों को शिक्षकों से परिचित कराया, जिससे उन्हें बच्चों के शुरुआती शैक्षणिक वातावरण को समझने में मदद मिली। कार्यक्रम में पिछले सत्र के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए। स्कूल की निदेशक अंकिता जोशी ने अभिभावकों का आभार जताया। इस मौके पर स्कूल की अध्यक्ष अनुराधा जोशी, सचिव जितेंद्र जोशी समेत शिक्षक व छात्रों समेत अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें