फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita murder Case: आरोपी सौरभ की जमानत याचिका पर 13 को होगी सुनवाई, 18 को तीनों हत्यारोपियों पर तय होंगे आरोप

Fri, 10 Mar 2023 09:30 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

Ankita murder Case: एडीजे के अवकाश पर होने के कारण हत्यारोपी सौरभ भास्कर की जमानत याचिका पर सुनवाई की तिथि 13 मार्च लगाई गई है। जबकि नियमित केस में आरोपियों पर आरोप तय करने के लिए 18 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता हत्याकांड के तीन आरोपियों में से एक सौरभ भास्कर की जमानत याचिका पर अब अदालत 13 मार्च को सुनवाई करेगी। अब नियमित केस में तीनों आरोपियों पर आरोप तय करने की तिथि भी आगे बढ़ाकर 18 मार्च कर दी गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) के अवकाश पर होने के कारण ये तिथियां निर्धारित की गई हैं।

जिला शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एडीजे के अवकाश पर होने के कारण हत्यारोपी सौरभ भास्कर की जमानत याचिका पर सुनवाई की तिथि 13 मार्च लगाई गई है। जबकि नियमित केस में आरोपियों पर आरोप तय करने के लिए 18 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Pithoragarh News: भारत-चीन सीमा के पास सेना का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, हादसे में एक जवान की मौत
विज्ञापन


आरोप तय करने के दिन तीनों आरोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता अदालत में पेश होंगे। तीनों राज्य की अलग-अलग जेलों में न्यायिक हिरासत में हैं। अदालत की ओर से संबंधित जेल अधीक्षकों को उनके तलब के आदेश भेजे गए हैं। आरोप तय होने के बाद सत्र परीक्षण शुरू हो जाएगा। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित सजवाण ने बताया कि अभी केवल सौरभ भास्कर की जमानत याचिका अदालत में दाखिल की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें