पुलकित से पूछे जाएंगे अन्य सवाल
इसके अलावा अन्य सवाल भी पुलकित से पूछे जाएंगे। इसके संबंध में अदालत में प्रार्थनापत्र दाखिल कर दिया जाएगा। यह सवाल पहले की तरह वीआईपी और पुलकित व अंकिता के मोबाइल के संबंध में हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस की लिस्ट में क्या-क्या सवाल हैं यह जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें...Joshimath Sinking: डूबते जोशीमठ को लेकर पीएमओ ने बुलाई बैठक, सीएम धामी ने पीएम मोदी को फोन पर बताए हालात
तो अंकित और सौरभ का नहीं होगा टेस्ट
इस मामले में अभी तक केवल पुलकित आर्य ने ही सहमति दी है। अभी तक अंकित और सौरभ की ओर से सहमति या आपत्ति पत्र दाखिल नहीं किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि पुलिस केवल पुलकित का ही नार्को या पॉलीग्राफ टेस्ट करा सकती है। बता दें कि बिना सहमति के आरोपियों का नार्को टेस्ट नहीं कराया जा सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि पुलिस को जो उत्तर चाहिए वह केवल पुलकित से ही मिल सकते हैं। इस मामले में पुलकित ही मुख्य आरोपी है।