ऋषिकेश गंगा भोगपुर स्थित पुलकित आर्य की फैक्टरी में आग लग गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची है। पुलिस के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से लगी आग। वहीं वंतत्रा रिजॉर्ट और फैक्टरी के बाहर पहले से पीएसी तैनात थी।
रविवार सुबह पुलकित आर्य की फैक्टरी में आग लगने की खबर फैलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए टीम जुटी हुई है। अंकिता हत्याकांड के बाद आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट और फैक्टरी दोनों को सील कर दिया गया था। इसके बाद से ही यहां पीएसी तैनात की गई थी। पुलकित आर्य की यह फैक्टरी ऋषिकेश से करीब 25-26 किलोमीटर दूर है। जहां संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने की घटना सामने आई है।
ये भी पढ़ें...Dehradun Marathon: कैलाश खेर के गीतों के साथ हुई दून की सुबह, फिर सड़कों पर दिखा उत्साह से भरपूर ये नजारा
कब क्या हुआ
- सुबह 9:40 बजे - पुलकित आर्य की स्वदेशी ऑर्गेनिक फैक्टरी के बाहर तैनात पीएसी जवानों ने फैक्टरी के पहले तल से आग और धुआं उठते हुए देखा।
- सुबह 10:00 बजे - पीएसी जवानों ने फैक्टरी में आग लगने की सूचना लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी को दी।
- सुबह 10: 22 बजे - लक्ष्मणझूला से भेजा गया पहला दमकल वाहन फैक्टरी पहुंचा और आग बुझाना शुरू किया।
- सुबह 10.31- लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं और थाने के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
- सुबह 10:34 - आग की लपटें बढ़ती देख लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी ने ऋषिकेश फायर स्टेशन से दूसरा बड़ा दमकल वाहन मंगाने के लिए फोन किया।
- सुबह 10.40 - एक निजी इलेक्ट्रीशियन से पुलिस ने इनवर्टर बैटरी का सप्लाई का तार कटवाया। इलेक्ट्रीशियन मनवर ने बताया कि बैटरी गर्म थी।
- सुबह 11:06 बजे - बड़ा दमकल वाहन मौके पर पहुंचा आग बुझाना शुरू किया।
- सुबह 11.32 बजे - थानाप्रभारी ने ऋषिकेश फायर स्टेशन से एक दूसरा बड़ा दमकल वाहन मंगाने के लिए फोन किया।
- दोपहर 12.01 बजे पर वाहन मौके पर पहुंच गया। लेकिन वाहन अंदर दाखिल होने मैं 8 मिनट का समय लग गया
- दोपहर 1.47 बजे - दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।