फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: एसआईटी ने कोर्ट से मांगी आरोपियों की रिमांड, पटवारी भी जांच के दायरे में

Wed, 28 Sep 2022 09:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

18 सितंबर को लापता हुई अंकिता का शव 24 सितंबर को चीला बैराज के पास मिला था। इससे पहले 23 सितंबर को पुलिस ने हत्या मानते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित, उसके रिजॉर्ट के दो मैनेजर सौरभ और अंकित को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलकित अंकित और सौरभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुलकित, अंकित और सौरभ को रिमांड पर लेने के लिए एसआईटी ने बुधवार को अदालत में अर्जी दी। कोर्ट बृहस्पतिवार को रिमांड पर फैसला सुनाएगी। वहीं अंकिता की गुमशुदगी की सूचना मिलने के तुरंत बाद छुट्टी जाने वाला पटवारी वैभव भी एसआईटी जांच के दायरे में आ गया है। पूछताछ में पटवारी के खिलाफ सुबूत मिले तो उसे हत्या के साक्ष्य मिटाने का आरोपी भी बनाया जा सकता है।

ये है मामला

18 सितंबर को लापता हुई अंकिता का शव 24 सितंबर को चीला बैराज के पास मिला था। इससे पहले 23 सितंबर को पुलिस ने हत्या मानते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित, उसके रिजॉर्ट के दो मैनेजर सौरभ और अंकित को गिरफ्तार किया था। 24 सितंबर को ही मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। आरोपियों को रिमांड पर लेने से पहले एसआईटी ने घटनास्थल, रिजार्ट का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से जानकारी ली। रिजॉर्ट के कर्मचारियों से पूछताछ की और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए। बुधवार को एसआईटी ने कोटद्वार की कोर्ट में चार दिन की रिमांड के लिए अर्जी दी। एसआईटी के सदस्य एएसपी शेखर सुयाल ने बताया कि रिमांड पर अदालत अपना फैसला बृहस्पतिवार को सुनाएगी। इसके बाद आरोपियों को जेल से लाकर पूछताछ की जाएगी। उनके साथ घटनास्थल पर क्राइम सीन को भी दोहराया जाएगा। आरोपियों से घटना के दिन और उसके बाद के सारे घटनाक्रम की जानकारी विस्तार से ली जाएगी।

विज्ञापन


Ankita Murder Case: नहीं थम रहा आक्रोश...धरने पर बैठे कांग्रेसी, रायवाला में लोगों ने हाईवे किया जाम

पटवारी से भी होगी पूछताछ

वहीं दूसरी ओर अंकिता की गुमशुदगी की सूचना मिलने के तुरंत बाद छुट्टी जाने वाला पटवारी वैभव पर भी एसआईटी ने शिकंजा कसा है। अंकित, पुलकित और सौरभ की कॉल डिटेल से मिले सुराग के आधार पर एसआईटी हत्या के समय के आसपास मौजूद मोबाइल फोन की कॉल डिटेल का परीक्षण कर रही है। इसी आधार पर जल्द ही पटवारी को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के कितनी देर पहले और कितनी देर बाद पटवारी को फोन किया गया है। वारदात के बाद अचानक छुट्टी लेना और फोन बंद होना शक बढ़ा रहा है। रिमांड में आरोपियों से पटवारी की भूमिका पर सवाल किए जाएंगे। सुराग मिला तो पटवारी को साक्ष्य मिटाने और लोक सेवक होते हुए अपराध को छिपाने का मुल्जिम बनाया जाएगा।

Ankita Murder Case: पिता व भाई की सत्ता के नशे में चूर था पुलकित, कॉलेज टाइम से थे खूब चर्चे, दिखाता था दबंगई

विज्ञापन


पूर्व कर्मियों के बयान लेने मेरठ पहुंची टीम मामला सामने आने के बाद रिजॉर्ट में काम कर चुके कुछ कर्मचारी भी सामने आए हैं। इनमें से प्रियंका नाम की युवती के बयान एएसपी शेखर सुयाल फोन पर लिए जा चुके हैं, जबकि मेरठ में रहने वाले पूर्व कर्मी दंपती के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस टीम मेरठ पहुंची है। बृहस्पतिवार को दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को पहुंच सकता है पुष्प
अंकिता का दोस्त पुष्प अहम गवाह माना जा रहा है। एसआईटी एक बार उससे फोन पर तो जानकारी ले चुकी, लेकिन बयान दर्ज करने के लिए लक्ष्मण झूला थाना बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को पुष्प लक्ष्मण झूला थाने बयान दर्ज कराने पहुंच सकता है। उससे भी तमाम सवालों के जवाब एसआईटी को चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें