जेसीबी चलाकर वाहवाही लूटने के चक्कर में मिटाए साक्ष्य
वनंत्रा रिजॉर्ट में जेसीबी चलाकर आगे के कमरे को तोड़ दिया गया। इसी कमरे में अंकिता रहती थी। जांच के लिए पुलिस ने इस कमरे का सील किया था। लेकिन वाहवाही लूटने के चक्कर में कमरे को तोड़ कर सारे सबूत नष्ट कर दिए गए।
Ankita Murder Case: घटना के दिन रिजॉर्ट के रसोइए से अंकिता की आखिरी बातचीत का आडियो वायरल, रोते हुए बोली...
शुक्रवार रात को वनंत्रा रिजॉर्ट पर जेेसीबी चला दी गई। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसे में रिजॉर्ट और अंकिता के कमरे से पुलिस ने फोरेंसिक नमूने एकत्र कर सील कर दिया था। मृतक और अपराधी जिस स्थान पर अंतिम बार दिखाई दिए, वहां फोरेंसिक और मैटेरियल साक्ष्य मिलने की प्रबल संभावना होती है।
यही कारण था कि प्रशासन ने रिजॉर्ट को सील करने के आदेश दिए थे। लेकिन रिजॉर्ट को जेसीबी से तोड़ दिया। जेसीबी ने पहला कमरा वह तोड़ा, जिसमें अंकिता रहती थी। अब पूरा कमरा खुला पड़ा है, सारा सामान जमीन पर बिखरा है और कमरा मलबे से भरा पड़ा है। ऐसे में अब पुलिस के लिए मौके से साक्ष्य एकत्र करना आसान नहीं है। ऐसे में नियमानुसार साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ करना एक अपराध है। हालांकि प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। एएसपी शेखर सुयाल ने बताया कि प्रशासन की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सुबह खड़ी मिली जेसीबी
वनंत्रा रिजॉर्ट का आगे का ढांचा तोड़ने के बाद जेसीबी को रुक गया। उसके बाद सुबह जेसीबी रिजॉर्ट के बाहर खड़ी रही। लेकिन रिजॉर्ट के बाकी बचे हिस्से को नहीं तोड़ा। इसके बाद जेसीबी चली गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जेसीबी से रिजॉर्ट गिराकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया है।