I
IIशहर के विभिन्न क्षेत्रों में आठ कुत्तों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला गर्म गया है। इससे नाराज पशु प्रेमियों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने कुत्तों को जहर देकर मारा है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पशु प्रेमी रमेश चमोली ने बताया कि शहर के स्प्रिंग रोड में चार, आंबेडकर चौक में दो और कैमल बैक रोड में दो कुत्तों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। संभवत किसी ने इनको जहर देकर मारा है। कहा कि दो कुत्तों का पोस्टमार्टम किया गया है। इसकी रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है। कहा कि कुत्तों के मुंह से सफेद झाग और खून निकल रहा था। पशु प्रेमी स्मृति हरि ने बताया कि पीपल फाॅर एनिमल्स इंडिया की अध्यक्ष मेनका गांधी को कुत्तों के मरने के संबंध में जानकारी दी गई है। I