फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महफूज की भैंस व संजय की गाय को मिला प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्राम पंचायत केदारावाला में जिला सेक्टर योजना के तहत लगाई गई पशु प्रदर्शनी
विज्ञापन

विकासनगर। ग्राम पंचायत केदारावाला में जिला सेक्टर योजना के तहत पशु प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें महफूज अली की भैंस व संजय कुमार की गाय को प्रथम पुरस्कार दिया गया। पशु प्रदर्शनी का उद्घाटन ज्येष्ठ प्रमुख गुलफाम अली और कनिष्ठ प्रमुख अनिल तोमर ने किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र जोशी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पशुपालक सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनकर पशुपालन को व्यवसाय के रूप में अपना सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने पशुओं के रख-रखाव, रोग व टीकाकरण आदि के बारे में बताया। इस दौरान लगाई गई प्रदर्शनी में महफूज अली की भैंस व संजय कुमार की गाय को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. नरेंद्र लाल, डॉ. उमेश मौर्या, डॉ. रजनीश पांडेय, पशुधन प्रसार अधिकारी नरेंद्र शर्मा, दीपक कुमार, सुनील डिमरी, लोकेंद्र जोशी के अलावा पशुपालक अमजद, तालिब, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें