फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हत्या का खुलासा न होने से गुस्साएं लोगों ने थाने में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपूर्व खनन कर्मी की मौत का मामला, सीओ ने समझा बुझाकर कराया शांतI
विज्ञापन




पूर्व खनन कर्मी की हत्या का खुलासा न होने से गुस्साएं लोगों ने कालसी थाने में धरना प्रदर्शन किया। सीओ भाष्कर शाह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। हत्या के खुलासे को लेकर चल रही विवेचना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद लोगों ने धरना समाप्त किया। लोगों ने शीघ्र खुलासा न होने पर आगामी 17 दिसंबर को फिर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

विगत 23 नवंबर को अमलावा नदी किनारे स्थित खनन पट्टे की साइट पर बने कमरे में संदीप (30) निवासी ग्राम डिंडाल का शव पंखे की कुंडी से लटका मिला था। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या कर शव को लटकाने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन




हत्या के 17 दिन बाद भी खुलासा न होने पर सोमवार को मृतक के परिजन और स्थानीय जनप्रतिनिधि करीब 11 बजे कालसी थाने पहुंचे। जहां विरोध में धरना प्रदर्शन किया। खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। विरोध में नारेबाजी की। परिजनों ने शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही नशीलें पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।

सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। सीओ ने बताया कि खुलासे के लिए घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। खुलासे को लेकर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम लगी है।
विज्ञापन




धरना प्रदर्शन करने वालों में मृतक के भाई बलदेव, इंद्रपाल, गास्की डिंडाल के पूर्व प्रधान पूरन सिंह तोमर, गोपाल सिंह, आलम सिंह, अर्जुन सिंह, कन्हैयालाल, कमलेश भट्ट, रितेश अग्रवाल, जवाहर सिंह, राकेश तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें