फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लखवाड़ बांध प्रभावितों ने रुकवाया निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Iबांध साइट पर धरने पर बैठे, मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

I

I300 मेगावाट की परियोजना का निर्माण कार्य हो गया है ठपI

लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज बांध प्रभावितों ने लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण कार्य रुकवा दिया। बांध प्रभावित यूजेवीएनएल और कार्यदायी संस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। 24 घंटे में मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चिकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। विरोध से 300 मेगावाट की परियोजना का निर्माण कार्य ठप हो गया है।
बृहस्पतिवार को लखवाड़ बांध विस्थापित समिति के अध्यक्ष दिग्विजय चौहान के नेतृत्व में प्रभावित लखवाड़ बांध साइट पर पहुंचे। यहां अधिकारियों ने बांध प्रभावितों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बांध प्रभावितों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


लखवाड़ बांध विस्थापित समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड जल विद्युत निगम और कार्यदायी संस्था एल एंड टी ने बांध प्रभावितों की मांगों और समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि बांध प्रभावितों के अनुदान, अनुग्रह राशि, स्थाई रोजगार, परिवार रजिस्टर में वर्तमान स्थिति के अनुरूप प्रविष्टियां, पुनर्वास अधिकारी की नियुक्ति, बांध प्रभावितों की मशीनरी आदि प्रोजेक्ट में लगाने की मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन




दिग्विजय सिंह चौहान ने बताया कि मांगे पूरी होने तक परियोजना का कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान बलबीर सिंह, नरेश चौहान, चतर सिंह, गजेंद्र तोमर, रणवीर सिंह, मोहनलाल, महावीर सिंह आदि उपस्थित रहे।


Iबांध प्रभावितों की मांग पत्र शासन को भेजा गया है। मांगों को लेकर शासन स्तर पर ही निर्णय लिया जाना है। - शिवदास, उपमहाप्रबंधक, यूजेवीएनएलI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें