फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चालान से नाराज ई-रिक्शा यूनियन ने किया आंदोलन का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा यूनियन ने पुलिस और परिवहन विभाग की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी कागजात पूरे होने के बाद भी ई-रिक्शा चालकों का महीने में 10 से 12 हजार का चालान काटा जा रहा है। यह गरीब रिक्शा चालकों का उत्पीड़न है। उन्होंने इस मामले में शीघ्र तहसील विकासनगर का घेराव करने और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्राम रामपुर स्थित पीठ बाजार में ई-रिक्शा यूनियन की बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस और परिवहन विभाग की कार्यशैली पर रोष प्रकट किया गया। कम्युनिस्ट नेता और सहसपुर के प्रधान सुंदर थापा ने कहा कि चालान के नाम पर ई-रिक्शा चालकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वाहन संचालन से संबंधित सभी कागजात पूरे होने के बावजूद ई-रिक्शा चालकों का 10 से 12 हजार का चालान समझ से परे है। गरीब ई-रिक्शा चालक इतना चालान कैसे भरेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस यह दावा करती है कि ई-रिक्शा का संचालन हाईवे पर नहीं किया जा सकता है, लेकिन किसी के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं है, जिसमें ई-रिक्शा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालन की मनाही हो। शीघ्र ई-रिक्शा चालक तहसील का घेराव करेंगे। इसके बाद भी यदि रिक्शा चालकों का उत्पीड़न नहीं रुका तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें