फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक किराया वसूले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। माख्टी पोखरी बाजार में माख्टी, क्यावा और नगऊ के ग्रामीणों ने वाहन चालकों द्वारा अधिक किराया वसूल किए जाने पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि माख्टी से चकराता बाजार की दूरी 11 किमी हैं, जिसका जायज किराया 20 रुपये हैं। लेकिन कुछ चालक सवारियों से 50 रुपये तक का किराया वसूल रहे हैं। कहा कि इसे लेकर पूर्व में एसडीएम और थानाध्यक्ष से भी शिकायत की जा चुकी हैं, लेकिन चालक मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। विरोध करने पर सवारियों से बदस्लूकी की जाती है। कहा कि यदि चालकों की मनमानी पर अकुंश न लगाया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर संजू आर्य, गंभीर सिंह चौहान, धर्मदत्त जोशी, राजाराम जोशी, पूरण तोमर, चतर सिंह, हरदेव सिंह, शुभम राणा, केशर खन्ना, रघुवीर, नवीन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें