फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कोटी इच्छाड़ी डैम में मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। थाना क्षेत्र के कोटी इच्छाड़ी डैम में एक अज्ञात शव मिला। शव करीब 10 से 12 दिन पुराना है। ऐसे में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। थाना प्रभारी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि शुक्रवार को कोटी इच्छाड़ी डैम में एक शव उतरता दिखाई देने की सूचना मिली। बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया कि डैम के कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। शव करीब 10 से 12 दिन पुराना था। शव काफी खराब हो गया था। उन्होंने बताया कि आसपास के थानों से लापता लोगों की जानकारी मांगी है। बताया कि शव को शिनाख्त के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर की मोर्चरी में रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें