राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चंदरनगर स्थित संभागीय प्रशिक्षण केंद्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान कोटपा-2003 के प्रभावी क्रियान्वयन व विभिन्न विभागों के सहयोग से राज्य में तंबाकू नियंत्रण के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य सिंह ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों से आए प्रतिनिधियों को कोटपा-2003 के क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में सीओ क्राइम विवेक सिंह कुटियाल, एसटीएफ के निरीक्षक नीरज चौधरी, खाद्य सुरक्षा से उपायुक्त गणेश चंद्र कंडवाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. निधि रावत, डॉ. रमेश कुंवर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार डॉ. पंकज जैन, संयुक्त निदेशक एनसीडी डॉ. जेएस नेगी, एआरटीओ मुख्यालय मुकेश सैनी, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग से संजय सिंह, चंदन सिंह आदि उपस्थित रहे। समस्त जनपदों के जिला नोडल अधिकारी व जिला सलाहकार ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।