फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राइजिंग स्टार ने ब्रेव वॉरियर्स को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Iडीपीएल 3.0 के एलिमिनेटर मुकाबला : विजेता टीम ने 19.1 ओवर में हासिल किया लक्ष्यI
विज्ञापन


डीपीएल 3.0 के एलिमिनेटर मुकाबले में सिडकुल राइजिंग स्टार और ब्रेव वॉरियर्स ऑफ उत्तराखंड के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इसमें सिडकुल राइजिंग स्टार टीम ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए मैच जीत लिया। आज डीपीएल 3.0 का मेगा फाइनल सिडकुल राइजिंग स्टार और सचिवालय सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को एक और रोमांचक खेल देखने को मिलेगा।

सिडकुल राइजिंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रेव वॉरियर्स ऑफ उत्तराखंड की टीम 20 ओवर में 128 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ब्रेव वॉरियर्स की पारी में मनीष चौधरी ने 18 रन, मोहम्मद इलियास ने 34 रन और अरुण भंडारी ने 29 रन बनाए। हालांकि टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही। सिडकुल राइजिंग स्टार के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा।
विज्ञापन




संदीप कुमार ने 4 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए, रविंदर सिंह बिष्ट ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट चटकाए, अनुप चंदोला ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए और मोहम्मद साहबदार ने दो ओवर में 12 रन देकर दो विकेट झटके। 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडकुल राइजिंग स्टार की टीम ने 19.1 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


सिडकुल के लिए अभिलाष कौशिक ने नाबाद 63 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि मोहम्मद सफदर ने 29 रन बनाए। हालांकि, बाकी बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे सके, लेकिन टीम ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। अभिलाष कौशिक को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए ''''मैन ऑफ द मैच'''' का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें