फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऐसे स्नातक तैयार करें जो शैक्षणिक रूप से कुशल हों

विज्ञापन
विज्ञापन
I- सीएसआईआर की महानिदेशक ने दून विवि के शोधार्थियों से किया संवाद
विज्ञापन

I

I
I

I
I

I- दून विवि और उद्योगों के बीच संपर्क स्थापित करने के लिए सीएसआईआर हमेशा मददगार रहेगाI

दून विवि में अकादमिक और इंडस्ट्रीज के लिंकेज के बारे में चर्चा करने के लिए रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के सहयोग से एक कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि और वक्ता सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. नल्लाथम्बी कलाइसेल्वी रहीं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम के डायरेक्टर प्रो. हरेंद्र सिंह बिष्ट, सीबीआरआई के डायरेक्टर प्रो. प्रदीप कुमार ने भी अपने विचार रखे।



डॉ. नल्लाथम्बी कलाइसेल्वी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान ऐसे स्नातक तैयार करें जो न केवल शैक्षणिक रूप से कुशल हों बल्कि, बाजार में जॉब करने के लिए अच्छी तरह से तैयार हों। शैक्षणिक-उद्योग नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा दे सकते हैं और स्टार्ट-अप और नए व्यवसायों के विकास का समर्थन कर सकते हैं। रोजगार बढ़ाने के लिए सिद्धांत और व्यवहार के बीच अंतर को पाटना जरूरी है।
विज्ञापन




डॉ. एन कलाइसेल्वी ने कहा कि उद्योग के साथ गठजोड़ इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट कार्यक्रमों के लिए रास्ते बनाते हैं। जिससे छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और संभावित नियोक्ताओं के साथ संबंध स्थापित करने की अनुमति मिलती है।
विज्ञापन


एनईपी शिक्षा की गुणवत्ता और प्रासंगिकता को बढ़ाती है



दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 शिक्षा की गुणवत्ता और प्रासंगिकता को बढ़ाने के लिए शैक्षणिक, औद्योगिक संबंधों पर जोर देती है। शैक्षणिक संस्थाओं को औद्योगिक संबंध बनाने की जरूरत है ताकि छात्रों को अपने सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक दुनिया में लागू करने, व्यावहारिक अनुभव और कौशल प्राप्त करने के अवसर मिल सकें। संचालन स्कूल ऑफ फिजिकल साइंस के डीन डॉ. अरुण कुमार ने किया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल, प्रो. आरपी ममगाईं, प्रो एसएस सुथार, प्रो रीना सिंह, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. गजेंद्र सिंह, डॉ. चेतना पोखरियाल, डॉ. चारू द्विवेदी, डॉ. सुनीत नैथानी और डॉ. हिमानी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें