फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elephant Attack: जंगल घूमने गए बुजुर्ग को हाथी ने पकटकर मार डाला, चीख पुकार मचने पर पहुंचे लोग

Thu, 06 Oct 2022 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एसओ रायपुर मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने वन विभाग को भी हादसे को लेकर सूचना भेज दी है। बताया कि बांसवाड़ा के जंगल में मदन सिंह निवासी बांस कॉलोनी सुबह आठ बजे घूमने गए थे। कुछ देर बाद उनकी चीख सुनाई दी। आसपास के लोग पहुंचे तब तक हाथी बुजुर्ग की जान ले चुका था।
विज्ञापन
हाथी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल में घूमने गए एक बुजुर्ग को हाथी ने पटककर मार डाला। बुजुर्ग केे शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला इलाके की है। यहां बांसवाड़ा के जंगल में मदन सिंह निवासी बांस कॉलोनी सुबह आठ बजे घूमने गए थे।

विज्ञापन


कुछ देर बाद उनकी चीख सुनाई दी। आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि हाथी ने उन्हें पटक दिया था। एंबुलेंस मंगवाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ रायपुर मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने वन विभाग को भी हादसे को लेकर सूचना भेज दी है।

ये भी पढ़ें...मौत को मात देकर लौटी मासूम: बस खाई में गिरते ही मां की हुई मौत, 11 घंटे बाद आंचल में लिपटी बेटी मिली सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस स्थान पर हाथी ने हमला किया, वहां अक्सर हाथियों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों को सतर्क कर दिया गया है। सूचना के बाद वहां पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई थी। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें