फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: क्रिसमस की आकर्षक झांकी निकाली

विज्ञापन
सेंट मैरीज स्कूल में बैगलेस डे पर आयोजित हुई क्रिसमस गतिवि​धि में प्रतिभाग करते बच्चे। स्रोत वि
विज्ञापन
विकासनगर। बैगलेस दिवस पर सेंट मैरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस की सुंदर झांकी बनाकर प्रदर्शित की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने क्रिसमस क्रिब (प्रभु यीशु की जन्म झांकी) का दर्शन कराया। विद्यालय की कक्षाओं को क्रिसमस थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया। बच्चों के लिए क्रिसमस कार्ड मेकिंग, बोर्ड डेकोरेशन व टेबलो जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने युगल, लोक नृत्यों आदि की भी शानदार प्रस्तुति दी। सीनियर वर्ग के छात्रों ने वॉलीबाल मैच में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सिस्टर रोसेटा, उप-प्रधानाचार्या सिस्टर अंशु, प्राइमरी इंचार्ज सिस्टर निर्मला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें