फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुरातन छात्र मिलन व वार्षिकोत्सव का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। कोरूवा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पुरातन छात्र मिलन व वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस दौरान छात्राओं ने जौनसारी, गढ़वाली, पंजाबी, हिमाचली आदि लोक संस्कृति पर आधारित गीत व नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में दिसंबर माह में पैदा हुई छात्राओं का जन्मदिवस भी स्टेज पर केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने योग व जूड़ो-कराटे का रोमांचक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के संबोधन में शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना निदेशक प्रद्युमन रावत ने कहा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बालिकाओं को न केवल शिक्षा दी जा रही है बल्कि, उनमें संस्कार, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास किया जा रहा है। इस मौके पर अनिल सिंह तोमर, प्रधानाचार्य उर्मिला धीमान समेत सभी शिक्षक व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें