फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: काउंसलिंग में बच्ची को पता चला दो लोगों ने किया था दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपुरानी घटना के संबंध में दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमाI
विज्ञापन




11 साल की एक बच्ची के साथ दो लोगों ने कई बार दुष्कर्म किया। लेकिन, बच्ची ने उस वक्त घर पर कोई बात नहीं बताई। अब बच्ची एक ट्रस्ट के अधीन चलने वाले शिक्षण संस्थान में पढ़ने गई तो उसकी काउंसलिंग के दौरान उसे इस बारे में पता चला। बच्ची के पिता की शिकायत पर अब दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



पटेलनगर पुलिस के अनुसार एक मजदूर ने इसकी शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी 11 वर्ष की बेटी एक ट्रस्ट के शिक्षण संस्थान में पढ़ रही है। कुछ दिन पहले ट्रस्ट के कार्यकर्ता उनके पास आए थे। उन्होंने बताया था कि उनकी बच्ची की बाल कल्याण समिति ने काउंसलिंग की थी। इस दौरान बच्ची ने बताया था कि उनके घर के पास रहने वाले दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कई बार उसके साथ इस तरह की हरकतें हुईं। लेकिन, उसे तब इस बात पता नहीं था कि यह सब क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। बच्ची इन दोनों आरोपियों के नाम नहीं जानती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें