फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मरोज पर्व नजदीक आते ही जौनसार बावर में बकरी चोर हुए सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
I- चापनु और अमराया में दो पशुपालकों की सात बकरी हुई चोरीI
विज्ञापन


जौनसार बावर में एक माह तक चलने वाले मरोज पर्व की तैयारियों के बीच क्षेत्र में बकरी चोर सक्रिय हो गए हैं। चापनु और अमराया में चोर दो पशुपालकों की सात बकरियां चोर कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।



जौनसार बावर में 11 जनवरी से मरोज पर्व शुरू होने जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में बकरी की खरीदारी की जाती है। पशुपालक पूरे साल भर अच्छे व्यापार के इंतजार में पर्व का इंतजार करते हैं। अब पर्व नजदीक है और क्षेत्र में बकरी चोर सक्रिय हो गए हैं। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चापनु गांव निवासी शशकु की बरथा खेड़े में दो मंजिली छानी है। शुक्रवार रात तीन बकरियां चोरी हो गईं। वहीं, अमराया गांव निवासी ज्ञान सिंह की बैलुवा खेड़े स्थित छानी से चार बकरियां चोरी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार सुबह पशुपालक बकरियों को चारा पत्ती देने के लिए छानी में पहुंचे तो उनको चोरी का पता चला। कालसी थाना प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मरोज पर्व के चलते क्षेत्र में बकरी चोर गिरोह सक्रिय हो सकता है। उन्होंने बताया कि बकरी चोरी पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के निगरानी व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें