फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कभी पलट रहे ई-रिक्शा तो कभी रपट रहे दोपहिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमेंहूवाला और बुलाकीवाला गांव के बीच बदहाल पड़ी सड़क
विज्ञापन

I

I
I

Iरोजना होती है सैकड़ों की संख्या में वाहनों की आवाजाहीI

अंबाड़ी-बरोटीवाला मोटर मार्ग मेंहूवाला और बुलाकीवाला गांव के बीच बेहद खराब स्थिति में है। सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे बन गए हैं। कुछ जगहों पर लगाई गई टाइल्स भी उखड़ गई है। बदहाल सड़क के चलते आए दिन यहां पर ई-रिक्शा पलट रहे हैं।



सोमवार को भी मेंहूवाला गांव के समीप ई-रिक्शा पलट गया। गनीमत रही कि रिक्शे में सवार लोग चोटिल नहीं हुए। खासकर देहरादून से कालसी जाने वाले लोग इस सड़क को बाईपास के रूप में इस्तेमाल करते हैं। सड़क से रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। सड़क का करीब डेढ़ किमी हिस्सा बदहाल स्थिति में है।
विज्ञापन


अंबाड़ी, मेंहूवाला, मेंहूवाला खालसा, बुलाकीवाला, भोजावाला, भोजावाला तप्पड़, तेलपुर, पृथ्वीपुर, पृथ्वीपुर खेड़ा समेत एक दर्जन गांवों की आबादी भी सड़क से जुड़ी है।
विज्ञापन






Iबदहाल सड़क के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विभाग को क्षतिग्रस्त हिस्से की शीघ्र मरम्मत करानी चाहिए। - पिन्नी शर्मा, स्थानीय निवासी
I

I
I

I
I

Iजल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पेयजल लाइनों के कारण भी सड़क को नुकसान पहुंचा है। गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। - सेठी, स्थानीय निवासी
I

I
I

I
I

Iमैं ई-रिक्शा चलता है। सामान लेकर सेलाकुई जा रहा था। मेंहूवाला के पास रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। - रवि कुमार, स्थानीय निवासी
I

I
I

I
I

Iविभाग सड़क को लेकर गंभीर नहीं है। बारिश होने पर क्षतिग्रस्त हिस्से से निकलना मुश्किल हो जाता है। सड़क किनारे नालियां भी नहीं बनी हैं। - मोहम्मद अनीस, स्थानीय निवासी
I

I
I

I
I

Iहाल में ही सड़क की मरम्मत कराई गई थी। कुछ जगहों पर टाइल्स भी बिछाई गई है। यदि कही समस्या है तो इसे दिखवाया जाएगा।
I

I- प्रदीप सैनी, सहायक अभियंता, लोनिवि, निर्माण खंड देहरादूनI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें