फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad 2023 : पैनल डिस्कशन में विशेषज्ञ रखेंगे अपनी बात, श्रोता पूछ सकेंगे सवाल

Mon, 19 Jun 2023 02:16 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Amar Ujala Samvad 2023: कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, इंडियन डबल ट्रैप शूटर रंजन सोढ़ी, वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से एमबीए करने वाले संदीप, फिल्म अभिनेत्री श्रिया सरन, इस्कॉन के प्रचारक गौरांग दास प्रभु जैसी हस्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद उत्तराखंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर अमर उजाला संवाद कार्यक्रम आज देहरादून के होटल सरोवर प्रीमियर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित देशभर की कई हस्तियां जुटेंगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम में एक ओर जहां यूथ आइकॉन खिलाड़ी युवाओं में जोश भरेंगे तो वहीं उद्योग जगत की हस्तियां सफलता के सूत्र सुझाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, इंडियन डबल ट्रैप शूटर रंजन सोढ़ी, वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से एमबीए करने वाले संदीप, फिल्म अभिनेत्री श्रिया सरन, इस्कॉन के प्रचारक गौरांग दास प्रभु, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के सीईओ रंजीत कोहली, आचार्य बालकृष्ण, एम जगदीश कुमार आपसे रूबरू होने के लिए आ रहे हैं। कार्यक्रम में हरिद्वार विवि के कुलपति एसके गुप्ता व मदरहुड विवि के निदेशक दीपक शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

पैनल डिस्कशन:

सिनेमा, कला और संस्कृति

सिनेमा, कला और संस्कृति के सत्र में वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी के साथ सूफी गायक कैलाश खेर, फिल्म अभिनेत्री श्रिया सरन और मीनाक्षी दीक्षित भाग लेंगी।

पर्यटन

पर्यटन सत्र में उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, इंटर कॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप साउथ बेस्ट एशिया के प्रबंध निदेशक सुदीप जैन और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भाग लेंगी।

उद्योग व स्टार्टअप

इस सत्र में कांटिनेंटल होटल्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीत कोहली और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार भाग लेंगे। चर्चा के दौरान विशेषज्ञों की ओर से लोगों के सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Amar Ujala Samvad 2023: फिल्म, उद्योग, खेल जगत के सितारों का होगा संगम, सवाल पूछने का भी मिलेगा मौका

विज्ञापन


शिक्षा

इस सत्र में दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल और ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला शिक्षा के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

खेल

इस सत्र में हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, कर्णम मल्लेश्वरी, मनु भास्कर, रंजन सोढ़ी आदि भाग लेंगे।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें