फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: पूर्व जन्म के कर्मों से निकालेंगे इस जन्म की दुश्वारियों का समाधान, जानें कैसे?

Thu, 22 Dec 2022 04:24 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

25 दिसंबर को ग्राफिक एरा डीम्ड विवि में निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श लें सकते हैं। अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में तस्वीर देखकर भविष्य बताने वाले ज्योतिष भी आएंगे। ऊर्जा वास्तु एवं पैरानॉर्मल कंसलटेंड डॉ. अनिल वत्स भी इस बार ज्योतिष महाकुंभ का आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपके पूर्व जन्म के कर्मों के आधार पर इस जन्म की दुश्वारियों को दूर करने और तस्वीर देखकर आपका भविष्य बताने वाले ज्योतिषी इस बार अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में शामिल होंगे। अगर आप भी निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श चाहते हैं तो 25 दिसंबर को ग्राफिक एरा डीम्ड विवि आ सकते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए मोबाइल नंबर 9982997577 पर मिस कॉल जरूर करें। आपको बता दें कि अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ का उद्घाटन 25 दिसंबर को राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि) करेंगे, जिसमें दिनभर लोग ज्योतिषियों से मिल सकेंगे। इसके बाद 26 दिसंबर को ज्योतिष विधाओं पर संवाद होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ज्योतिषियों को अपने हाथों सम्मानित करेंगे।

तस्वीर देखकर बताएंगे आपका आभामंडल
डॉ. अनिल वत्स : ऊर्जा वास्तु एवं पैरानॉर्मल कंसलटेंड डॉ. अनिल वत्स भी इस बार ज्योतिष महाकुंभ का आकर्षण होंगे। डॉ. वत्स आपकी तस्वीर को स्कैन करके आपका आभामंडल और ऊर्जा का स्तर बता सकते हैं। अगर यह 50 प्रतिशत से कम होता है तो आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। अगर 50 प्रतिशत से अधिक होगा तो बेहतर स्वास्थ्य हो सकता है। कम स्कोर पर वह बेहतर समाधान भी सुझाते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पंडित करन शर्मा : पंडित करन शर्मा ज्योतिष विशेषज्ञ व वास्तु सलाहकार, कुंडली मलान, कारोबार में घाटा, लव मैरिज समस्या कोर्ट केस, कचहरी से लेकर बच्चों की पढ़ाई में मन नहीं लगने से लेकर मानव जीवन की हर वाजिब समस्या का हल बताने में माहिर हैं। 

पंडित राहुल शास्त्री : पिछले 20 वर्षों से ज्योतिष की अलग-अलग विधाओं में शोध कर रहे पंडित राहुल शास्त्री जातक की कुंडली देखकर उसके गुण दोषों को बताने के साथ ही कुंडली में ग्रहों की चाल की वजह से जीवन में चली आ रही समस्याओं का हल खोजने में भी माहिर हैं।  

आचार्य विकास : हस्त रेखा के विशेषज्ञ आचार्य विकास जातक का हाथ देखकर उसके पूर्व जन्मों के आधार पर इस जीवन में चली आ रही समस्याओं का निवारण बताते हैं। साथ ही आर्थिक समस्याएं, पारिवारिक कलेश, नौकरी कारोबार में अड़चन भी दूर करने के उपाय सुझाते हैं। 

ये भी पढ़ें...Dehradun News: थानों के पास टूटा भोपाल पानी पुल, दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार, पुलिस ने रोकी आवाजाही

अनुज अहलावत : 35 से ज्यादा वर्षों का अनुभव रखने वाले अनुज केपी पद्धति और अंकशास्त्र के ज्ञाता हैं। अंक ज्योतिष के जरिए लोगों के जीवन में आ रही समस्याओं का हल खोजने के साथ ही उसके निवारण के उपाय भी सुझाते हैं। इनके कई शिष्य ज्योतिष के क्षेत्र में अपना मुकाम बना रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें